Shahi Tukda Recipe In Hindi|स्वादिष्ट शाही टुकड़ा कैसे बनाये|2024

प्रिय पाठको। 

आज इस लेख में मैं आपको बहुत ही आसान तथा स्वादिष्ट मिठाई Shahi tukda recipe in hindi

 बताने जा रहा हू। यह Shahi tukda recipe  बहुत ही आसानी से बनाई जा सकती है और काफी बड़ी संख्या में भारत के लोग इसे खाना पसंद करते है। Shahi tukda  एक प्राचीन मिठाई है जिसे अक्सर भारतीय त्योहारों और शादी विवाह में बनाया जाता है। इसे शाही इसलिए भी कहते है क्योंकि इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री राजा -महाराजाओ के समय की भोजन परंपरा से प्रेरित है। 

आशा है की आपको मेरा लेख पसंद आएगा।

Also Read : Chole Recipe In Hindi|स्वादिष्ट छोले बनाने का सही तरीका| 2024

Shahi Tukda Recipe In Hindi

Shahi Tukda Recipe In Hindi:शाही टुकड़ा रेसिपी कैसे बनाये

जैसा की मेने आपको बनाया Shahi Tukda Recipe बनाना बहुत ही आसान है। इसको बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी ,जिसके बारे में मैं आपको निचे बता रहा हूँ। 

Shahi Tukda Recipe बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

Ingredients

  • सफ़ेद ब्रेड – 4

  • चाशनी के लिये चीनी – 1 कप (लगभग 200 ग्राम)

  • दूध – 500 मिली.

  • १ चम्मच चीनी – 1 टेबल स्पून रबड़ी में डालने के लिये

  • केसर – १५-२० धागे

  • हरी इलाइची – 4 छील कर कूट लीजिये

  • चिरोंजी – 1 टेबल स्पून

  • बादाम – 6 पतले पतले काट लीजिये

  • पिस्ता  – 8-10 पतले पतले काट लीजिये

  • देशी घी – 1/2 कप (लगभग 100 ग्राम)

Shahi Tukda Recipe बनाने की विधि |How to make Shahi Tukda Recipe

सबसे पहले आपको चाशनी बनानी होगी

Print Recipe
Chashani
source google

चाशनी बनाने के लिए सबसे पहले आप चीनी को किसी बर्तन में डालकर, आधा कप पानी डालकर मिलाइये। इसके बाद चाशनी बनने के लिये गैस पर पकने दीजिय। कुछ देर बाद  चाशनी में उबाल आने लगेगा। उबाल आने और चीनी घुलने के बाद लगभग २-३ मिनट इसे पकाये। 

2 मिनिट पकाने के बाद चाशनी को चैक करने के लिए चाशनी की 2 बूंद किसी बर्तन में गिराइये और ठंडी होने पर इसे दो उंगलियों  के बीच चिपका कर देखिये, चाशनी चिपकनी चाहिये और छोटा सा 1 तार निकलना चाहिए। 

आपको ध्यान देना आवश्यक है की चाशनी एक तार की ही बननी चाहिए।

अब रबड़ी बनाना शुरू करे 

rabdi image
Source: Google

रबड़ी बनाने के लिए एक दूसरा बर्तन ले। ध्यान रखें की यह बर्तन भारी तली का होना चाहिए। 

अब इस बर्तन में दूध डालकर उसे मध्यम आंच पर  गरम होने के लिए रख दे। थोड़ी देर में दूध पर हलकी हलकी मलाई जमने लगेगी। 

जैसे ही दूध में मलाई आना शुरू हो जाये दूध को हिलाते रहे ,तब तक हिलाते रहे जब तक दूध १/४ न रह जाये। 

जब दूध काम होकर १/४ रह जाये उसे गैस से उतार कर उसमे एक चम्मच चीनी और थोड़ा सा इलाइची का पाउडर मिला कर रबड़ी को तैयार कर लीजिये।  

Shahi tukda banane ke liye|शाही टुकड़ा बनाने के लिए

अब आप की लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है 

शाही टुकड़ा बनाने के लिए ४ सफ़ेद ब्रेड को लेकर उसे २ भागो में काट ले। आप इन टुकड़ो को तिकोने या चौकौर भाग में भी काट सकते है 

Bread
source: Google

अब एक कढ़ाई में घी दाल कर उसे मध्यम आंच पे गरम करे और उसमे ब्रेड के टुकड़ो को हल्का भूरा होने तक तल ले। तलने के बाद इन सभी टुकड़ो को निकल ले। 

अब इन ब्रेड के टुकड़ो को एक -एक करके चाशनी में डुबाइये ,१०-१२ सेकंड डूबने के बाद इन सभी टुकड़ो को निकल कर एक प्लेट में  रख लीजिये। 

इसके बाद इन सभी ब्रेड के टुकड़ो को एक प्लेट में सजाकर इनके ऊपर २ चम्मच रबड़ी  पतली तरीके से फैलाते हुए सभी टुकड़ो पर लगा दीजिये तथा इनपर मेवा चिरोंजी ,केसर, इत्यादि डालकर सजाइये। 

अब आपकी शाही टुकड़ा रेसिपी बनकर तैयार है। खाइये और इस रेसिपी का लुत्फ़ उठाइये। 

सुझाव:

  • कृपया ध्यान रखे की चाशनी पतली तथा एक तार की बने क्योंकि अगर चाशनी गाढ़ी बनेगी तो ब्रेड के टुकड़ो के ऊपर जैम जाएगी और सफ़ेद हो जाएगी। 
  • रबड़ी भी न ज्यादा गाढ़ी और न ही बहुत पतली बनाय। सामान्य तरह की रबड़ी स्वाद और रंगत में अच्छी लगेगी। 

Nutrition Facts

1 servings per container

Serving Size1g


  • Amount Per ServingCalories174
  • % Daily Value *
  • Total Fat 7.04g 11%
    • Saturated Fat 2.727g 14%
    • Trans Fat 3.717g
  • Cholesterol 10mg 4%
  • Sodium 133mg 6%
  • Potassium 159mg 5%
  • Total Carbohydrate 23.07g 8%

      * The % Daily Value tells you how much a nutrient in a serving of food contributes to a daily diet. 2,000 calories a day is used for general nutrition advice.

      FAQ’s


      शाही टुकड़ा किससे बनता है?

      शाही टुकड़ा रेसिपी | पारंपरिक शाही टुकरा मिठाई शाही टुकड़ा मुगलई व्यंजनों की एक समृद्ध, शाही और लोकप्रिय मिठाई है। यह घी में तली हुई ब्रेड स्लाइस से बना है, जिन्हें गुलाब और इलायची की सुगंध वाली चीनी की चाशनी में भिगोया जाता है, जिसके ऊपर सुगंधित, मलाईदार, मीठा, गाढ़ा दूध (उर्फ रबड़ी) डाला जाता है

      शाही टुकड़ा किस राज्य में प्रसिद्ध है?

      यह व्यंजन मुगल मूल का है और संभवतः इसका आविष्कार हैदराबाद में हुआ था। शाही टुकड़ा मुगल सम्राटों की एक लोकप्रिय रेगिस्तानी वस्तु थी, जिनके बारे में कहा जाता है कि वे रमज़ान के पवित्र महीने के दौरान इसका सेवन करते थे। यह दक्षिण एशिया में रमज़ान के अंत का जश्न मनाने वाली ईद-उल-फितर पर एक लोकप्रिय वस्तु बनी हुई है।

      शाही टुकड़ा का आविष्कार किसने किया?

      कुछ लोग कहते हैं कि मुगल वंश के संस्थापक बाबर इसे 16वीं शताब्दी में अपने साथ दक्षिण एशिया में लाए थे, और यह मध्य पूर्वी ब्रेड पुडिंग जैसे ईश एस सेर्नी और मिस्र के उम अली से निकला है।

      शाही टुकड़ा का दूसरा नाम क्या है?

      डबल का मीठा – विकिपीडिया डबल का मीठा (जिसे शाही टुकड़ा के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय ब्रेड पुडिंग मिठाई है जो केसर और इलायची सहित मसालों के साथ गर्म दूध में तली हुई ब्रेड स्लाइस को भिगोकर बनाई जाती है।

      Conclusion|निष्कर्ष

      प्रस्तुत लेख में मेने आपको Shahi Tukda Recipe In हिंदी के बारे में बताया। उम्मीद है की आपको यह लेख पसंद आया होगा।
      अगर आपके कोई सुझाव या शिकयत हो तो कृपया मुझे कांटेक्ट उस पेज के द्वारा बताएं।
      धन्यवाद !

      Leave a Comment